BJP vs TMC in Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (27 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में रैली करने वाले हैं। इससे पहले रविवार रात बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक सीआईएसएफ जवान के पैर में गोली लगने का दावा किया गया है।
जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ दिए गए। शिकायत करने थाने पहुंचे तो टीएमसी समर्थक भी आ गए। थाने के सामने ही बहस के बाद झड़प शुरू हो गई।
TMC का आरोप- हमारी पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की
टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता ने कहा कि अचला बागान इलाके में उनके कार्यकर्ता बैनर और झंडे लगा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट हुई और पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई।
#WATCH | TMC candidate from Bhatpara, Amit Gupta, says, "In Ward Achala Bagan, Bittu, our worker, was putting up banners and flags. Our party office is also located there. Guddu Singh, Pintu Singh, forcibly beat him up. Our flags were torn. They went inside our party office and… pic.twitter.com/xAPFGvKHVm
— ANI (@ANI) April 26, 2026
अमित गुप्ता के अनुसार, जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो भाजपा नेता अर्जुन सिंह अपने सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे और थाने के अंदर ही टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और पार्टी नेतृत्व को दी गई है और कार्रवाई की उम्मीद है।
BJP का आरोप- पुलिस थाना छोड़कर चली गई, TMC के लोगों ने हमला किया
वहीं, भाजपा का आरोप है कि घटना के समय पुलिस थाना छोड़कर चली गई और तृणमूल समर्थकों ने हमला किया। जगदल से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि वे और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह समर्थकों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, तभी अधिकारी वहां से चले गए। इसके बाद टीएमसी समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | BJP candidate from Bhatpara, Pawan Kumar Singh, says, "This issue started yesterday. We were having a street corner meeting. Some TMC members came. Ward 17 councillor Manoj Pandey came with his men and started creating trouble. After… pic.twitter.com/PCbPj5SjK5
— ANI (@ANI) April 26, 2026
भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने कहा कि विवाद एक दिन पहले उनकी स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग से शुरू हुआ था, जब TMC के स्थानीय पार्षद मनोज पांडे समर्थकों के साथ पहुंचे और कार्यक्रम में बाधा डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के घर पर बम भी फेंका गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी।
बंगाल में 79 देशी बम मिलने का केस NIA ने संभाला
गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने पश्चिम बंगाल में देशी बम बरामदगी से जुड़े मामले को अपने हाथ में लिया है। कोलकाता पुलिस ने 25 अप्रैल को एक जगह से 79 देशी बम और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था, जिससे लोगों की जान और संपत्ति को खतरा था।

