लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल, वीडियो कॉल पर मनाए त्‍योहार

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल, वीडियो कॉल पर मनाए त्‍योहार

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। 72 दिनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने भाई दूज भी धरनास्थल पर मनाया। घर नहीं जा सके तो वीडियो कॉल के जरिए बहनों से बात कर त्योहार मनाया। प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें घर-परिवार छोड़कर धरना देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने इसे अंतिम सांस तक जारी रखने का ऐलान किया है।

तीन महीने से घर से दूर

प्रदर्शन कर रहे नवीन चौधरी ने कहा कि मुरादाबाद से आए हैं और 3 महीने से घर छोड़कर इको गार्डन में रह रहे हैं। इन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर भी घर नहीं गया उसके बाद दशहरा आया उसमें भी घर नहीं गया । दिवाली इसी इको गार्डन में मनाया और अब भाई दूज भी मना रहे हैं ल। इन्होंने बताया बूढ़े माता-पिता को अकेला छोड़कर मजबूरी में यहां पड़े हुए हैं।

जब बुजुर्ग मां-बाप फोन करके पूछते हैं कि घर कब आओगे नौकरी कब तक लगेगी तो कोई जवाब नहीं रहता है सिर्फ आंसू निकलते हैं। उन्होंने कहा कि हमने ठान लिया है या तो कफन में जाएंगे या नियुक्ति लेकर उठेंगे। नियुक्ति या फिर मुक्ति इससे कम में समझौता नहीं होगा।

मंत्री–अधिकारियों ने माना घोटाला

प्रदर्शन करने आए आशुतोष ने बताया कि वीडियो कॉल के जरिए दशहरा, दिवाली और आज भाई दूज मनाया। अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ही एक जरिया बचा है कि परिवार से संपर्क कर सकें। इस नौकरी के संघर्ष ने परिवार और त्योहार से दूर कर दिया। 10 सितंबर को हम सभी लोगों की मुलाकात बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के साथ हुई।

इस दौरान बेसिक और माध्यमिक विभाग के तमाम आलाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में दोनों मंत्रियों के साथ अधिकारियों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि घोटाला हुआ है। जब राज्य पिछड़ा आयोग ने मान लिया राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने मान लिया और अब सरकार में बैठे अधिकारी मंत्री भी स्वीकार कर रहे हैं कि घोटाला हुआ है तो रोजगार क्यों नहीं मिलता। मगर, अब यह मंत्री भी हमसे मिलने और बात करने को तैयार थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *