Assam Train Accident: असम के कामरूप में बुधवार (11 नवंबर) को लगभग 6:54 बजे सुबह कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि, रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई।
हादसे से पहले का वीडियो, लोको पायलट बोले– कुछ काम नहीं कर रहा
45 सेकेंड के वीडियो में इंजन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण लगे हुए हैं। इसमें लोको पायलट कह रहे हैं- ‘कुछ भी काम नहीं कर रहा। सिग्नल रेड हैं। इमरजेंसी लगा हुआ है, काम नहीं कर रहा है। S-9 A-9 कुछ भी काम नहीं कर रहा है।’ S-9 A-9 ब्रेक सिस्टम के नाम हैं।
हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया
हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था कर दी गई है।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
- लुमडिंग- 03764 263858, 265958, 263831 03674 263268, 265949, 265950
- गुवाहटी- 0361-2731621 0361-2731622. 0361-2731623
- अलीपुरदार जंक्शन- 9002052957, 904622663500
- सियालदह- 033-23833326, 033-23509643
- कोलकाता- 03323509643
- नैहाटी- 033-25805244
- बहरमपुर कोर्ट- 6205536904.
