UP में रिकॉर्ड गर्मी और तपिश के बीच आज से यू-टर्न लेगा मौसम, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP में रिकॉर्ड गर्मी और तपिश के बीच आज से यू-टर्न लेगा मौसम, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP News: उत्‍तर प्रदेश में पारा 47°C के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। कई शहरों में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हीटवेव की वजह से अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। काशी के सरकारी अस्पताल में कोल्ड रूम बनाया गया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चार बेड अलग से लगाए गए हैं। वार्ड में बाथ टब भी लगाया गया है।

इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 60 जिलों में लू की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से प्रदेश में मौसम बदलेगा। पश्चिमी यूपी से बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूर्वी यूपी तक पहुंच जाएगा। इससे गर्मी और लू से कुछ राहत मिलेगी।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में आज दोपहर में लू चलने के साथ कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद कल से गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन में तापमान में 2-4°C की गिरावट आ सकती है। लू से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 28 अप्रैल: पूरे प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • 29 अप्रैल: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश होगी। तेज हवा चलेगी। रात के वक्त तापमान में गिरावट आएगी।
  • 30 अप्रैल: पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बिजली गिरने की आशंका है। दिन में 40 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।
  • 01 मई: पश्चिमी यूपी में हल्की और पूर्वी यूपी में तेज बारिश होगी। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली भी गिर सकती है।
  • 02 मई: प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा चलेगी। तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

27 अप्रैल को कैसा रहेगा UP का मौसम

14 जिलों में बारिश का अलर्ट

गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर।

60 जिलों में लू चलेगी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन, हमीरपुर, सोनभद्र, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी और ललितपुर।

43 जिलों में रातें गर्म रहेंगी

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *