यूपी में कल से मौसम बिगड़ेगा, आंधी-बारिश का अलर्ट; ओले गिरने की भी चेतावनी

यूपी में कल से मौसम बिगड़ेगा, आंधी-बारिश का अलर्ट; ओले गिरने की भी चेतावनी

UP News: पूर्वी यूपी में सोमवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। वहीं, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में बादल छाए हैं। बुंदेलखंड के जिलों में मौसम सामान्य है। सोमवार को पूरे प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है।

वहीं, कल यानी मंगलवार से फिर मौसम बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 12 मई से इसका असर शुरू होगा। इस दौरान आंधी-बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। 30 से 40 की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर

बारिश न होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 12 से 15 मई के बीच मौसम बिगड़ा रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन इसके बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। यानी ज्यादातर शहरों का पारा 45 डिग्री के पार जाएगा।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

12 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहेंगे। बारिश होगी। 50 की रफ्तार से आंधी चलेगी।

13 मई: पूरे प्रदेश में बादए छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। आंधी चलेगी।

14 मई: तेज हवा के साथ पूरे प्रदेश में बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले और बिजली भी गिर सकती है।

मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा?

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *