बंगाल सीएम सुवेंदु के PA हत्याकांड के तार यूपी-बिहार से जुड़े, तीन संदिग्‍ध हिरासत में

बंगाल सीएम सुवेंदु के PA हत्याकांड के तार यूपी-बिहार से जुड़े, तीन संदिग्‍ध हिरासत में

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के पांच दिन बाद तीन संग्दिधों को हिरासत में लिया गया है। बंगाल पुलिस की स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (STF) ने बिहार के बक्सर और यूपी के बलिया से इनको हिरासत में लिया है और अपने साथ कोलकाता लेकर गई है।

बताया जा रहा है कि बंगाल पुलिस ने बिहार के बक्सर में रविवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को हिरासत में लिया गया। बक्सर DCP ने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

इधर, यूपी के बलिया से राज सिंह नाम के शूटर को हिरासत में लेने की सूचना है। वह बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, जिले की पुलिस मामले को लेकर अभी कुछ भी बताने से बच रही है।

06 मई को की गई थी हत्‍या

बंगाल चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद 6 मई को 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई। हमलावर ने रथ की कार रुकवाकर कई राउंड फायरिंग की थी। रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां लगी थीं।

हमलावर के सुपारी किलर्स होने की आशंका

बंगाल पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रथ की हत्या में सुपारी किलर्स के शामिल होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि रथ की हत्या प्लानिंग के तहत की गई और इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से एक कार जब्त की, जिससे रथ की स्कॉर्पियो का पीछा किया गया था। कार की नंबर प्लेट फर्जी निकली। कार का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया था। इसके अलावा, हमले में दो बाइक शामिल थीं। इनमें से एक मोटरसाइकिल भी घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर चाय की दुकान के पास मिली। उस पर भी फर्जी रजिस्ट्रेशन था। दूसरी बाइक नहीं मिली है। हत्या में एडवांस ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *