फर्रुखाबाद में बाढ़ से बर्बादी देख रो रहीं महिलाएं, सड़कों पर सो रहे लोग; आज 75 जिलों में अलर्ट

फर्रुखाबाद में बाढ़ से बर्बादी देख रो रहीं महिलाएं, सड़कों पर सो रहे लोग; आज 75 जिलों में अलर्ट

UP News: उत्‍तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा और यमुना सहित 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद और बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं और 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दर्जनों गांव टापू बन गए हैं। लोग अपने गांवों और घरों को छोड़कर सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। रात के वक्त सड़कों पर सोने को मजबूर हैं।

फर्रुखाबाद में 21 घर गंगा नदी में समा चुके हैं। कटान की जद में आए बाकी मकानों को लोग खुद ही तोड़ रहे, ताकि ईंट-सरिया जैसे सामानों को बचा सकें और हालात सुधरने के बाद फिर से घर बनाने में उनका इस्तेमाल कर सकें। मकान टूटते देख महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। बिलखते हुए कहा- पाई-पाई जोड़कर घर बनाया, लेकिन बाढ़ ने जिंदगीभर की कमाई बर्बाद कर दी। अब कहां जाएंगे?

घाटों की सीढ़ियों तक पहुंचा यमुना का पानी

मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट का परिक्रमा मार्ग डूब गया। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा कर रहे हैं। कानपुर शहर से 25 किमी. दूर गंगा के ब्रह्मावर्त घाट पर ‘ब्रह्मा की खूंटी’ मंदिर में खूंटी डूब गई है। काशी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं।

इधर, सोमवार तड़के वाराणसी और सहारनपुर में बारिश हुई। लखनऊ और कानपुर समेत 40 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर और महोबा में भारी बारिश हो सकती है।

पिछले साल से कम हुई बारिश

पिछले साल से तुलना करें तो प्रदेश में 01 जून से अब तक अब तक 136 मिमी कम बारिश हुई थी। पिछले साल 09 अगस्त तक यूपी में 437 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 2 प्रतिशत अधिक था। जबकि इस साल अब तक 337 मिमी बारिश हुई, जो कि नॉर्मल से 20% कम है।

पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदेश में 1 जून से अब तक 136 मिमी कम बारिश हुई है। पिछले साल 9 अगस्त तक यूपी में 437 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 2% अधिक थी। वहीं, इस साल अब तक 337 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 20% कम है।

अगले तीन दिनों तक ज्‍यादा सक्रिय रहेगा मानसून

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मानसूनी रेखा दिल्ली और आगरा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके अलावा, दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर बना एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा।

इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

ललितपुर, महोबा।

भारी बारिश

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, गोंडा, फतेहपुर, बांदा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली।

हल्की बारिश

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *