SRMS CET के सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेस्ट-2026’ का रंगारंग समापन

SRMS CET के सांस्कृतिक महोत्सव 'जेस्ट-2026' का रंगारंग समापन

Bareilly News: श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SRMS CET) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ का शनिवार को भव्य और रंगारंग समापन हो गया। इस दो दिवसीय महाकुंभ में बरेली, लखनऊ और उन्नाव स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के सभी संस्थानों के 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने 20 से ज्यादा प्रतियोगिताओं और एल्युमनाई मीट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव के दौरान आयोजित मुख्य ग्रुप डांस प्रतियोगिता में एसआरएमएस सीईटी के ‘क्रीड’ (Creed) डांस ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज (IAHS) और तीसरा स्थान नर्सिंग कॉलेज की टीम को मिला। विजयी प्रतिभागियों को एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन देवमूर्ति, सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, गुडलाइफ हॉस्पिटल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति और डीन एकेडमिक्स डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

SRMS CET के सांस्कृतिक महोत्सव 'जेस्ट-2026' का रंगारंग समापन

फैशन शो और स्टेलर नाइट का जलवा

शनिवार को दूसरे दिन स्केचिंग, फेस पेंटिंग, रंगोली, मोनो एक्ट, सोलो-डुएट सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल, पोएट्री, मॉक पार्लियामेंट, स्ट्रीट प्ले और बैंड जैसी रोमांचक स्पर्धाएं हुईं। इसके बाद फैशन शो ‘रेनेसां’ में विद्यार्थियों ने अपनी अनूठी कल्पनाओं के रंग बिखेरे। महोत्सव के आखिरी आकर्षण के रूप में आयोजित ‘स्टेलर नाइट’ और डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते और थिरकते रहे।

इस अवसर पर देविशा मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, आईएमएस प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. पारसराम, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. अनुज कुमार, अमित कुमार शर्मा, डॉ. शैलेश सक्सेना, डॉ. तरुण सिंह गंगवार, डॉ. विवेक यादव सहित तमाम विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर और बड़ी संख्या में पुरातन छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *