मेरठ में सीएम योगी का ऐलान, वीरता पुरस्कार की राशि दोगुनी होगी

मेरठ में सीएम योगी का ऐलान, वीरता पुरस्कार की राशि दोगुनी होगी

UP News: मेरठ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (14 नवंबर) को पूर्व सैनिकों के पुनर्मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्‍होंने वीरता पुरस्कार की राशि दोगुनी करने का ऐलान किया। मकान पर स्टांप शुल्क की छूट 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और शहीद परिवारों को गृह जिले में नौकरी देने की भी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि पहले मेरठ की पहचान माफियाराज, कट्टा और वाहन चोरी से होती थी। आज मेरठ खेल उत्पादों के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आतंकियों और देश विरोधी ताकतों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। उन्हें पहले ही मिट्टी में दफन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसकी वर्दी बदलती है, संकल्प नहीं। देश की सुरक्षा में जीवन लगाने वाले पूर्व सैनिकों की सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी डबल इंजन सरकार की है।

सीएम योगी की 5 बड़ी बातें

  • वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों को मिलने वाली एकमुश्त राशि और वार्षिकी दोनों दोगुनी की जाएंगी।
  • सैनिकों को मकान खरीदने पर मिलने वाली छूट की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जाएगी।
  • शहीद सैनिक के परिवार के पात्र सदस्य को उसके गृह जनपद या नजदीकी जिले में नौकरी दी जाएगी।
  • सीएम ने कहा कि पहले मेरठ की पहचान माफियाराज, कट्टा, वाहन चोरी और अवैध कटान से होती थी। अब जिला खेल उत्पादों के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है।
  • योगी ने कहा कि देश विरोधी ताकतों और आतंकियों के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी जगह मिट्टी में दफन कर दी गई है। सैनिकों की सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी सरकार की है।

देश विरोधी ताकतों की जगह मिट्टी में दफन कर दी

सीएम योगी ने कहा कि देश में आतंकियों और देश विरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी जगह पहले ही मिट्टी में दफन कर दी गई है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से कहा कि आपने अपने जीवन का सर्वोच्च समय देश की सुरक्षा में दिया है। अब आपकी सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी डबल इंजन सरकार की है। सरकार इस दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाएगी।

डिफेंस उत्पादन में यूपी की भी भागीदारी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश से नक्सलवाद और माओवाद समाप्त हुआ है। 2013-14 की तुलना में देश का डिफेंस उत्पादन 55 गुना बढ़ा है, इसमें उत्तर प्रदेश की भी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे।

स्वदेशी राइफल के पार्ट्स लखनऊ और कानपुर में बनाए जा रहे हैं। कानपुर में एम्युनिशन का भी उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि एटीएस देवबंद से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक स्लीपर सेल के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। साथ ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत और एक देश, एक विधान की संकल्पना को साकार रूप मिला है।

आतंकी हमलावरों की हेकड़ी निकाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले देश की सुरक्षा के साथ लगातार समझौते होते थे। देश में आतंकी हमला होने पर तत्कालीन सरकारें सिर्फ डोजियर भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ लेती थीं। बहुत हुआ तो बुझे मन से हमले की निंदा कर देती थीं।

उन्होंने कहा कि आज आतंकी हमला करने वालों की हेकड़ी निकाल दी गई है। बच्चों को रक्षा क्षेत्र में जाने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से अलग-अलग जगहों पर सैनिक स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *