Lucknow: गोमती पुस्तक महोत्सव पहुंचे एस्ट्रोनॉट शुभांशु, बोले- जेन जी और जेन अल्फा स्मार्ट

Lucknow: अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके लखनऊ के एस्ट्रोनॉट और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला परिवार संग गोमती पुस्तक महोत्सव पहुंचे। यहां उनकी लिखी किताब द सेकंड ऑर्बिट का विमोचन किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं और बच्चों से जुड़ाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा बेहद स्मार्ट और इंटेलिजेंट हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें सही दिशा दिखाने की है। शुभांशु शुक्ला ने कहा कि उन्होंने भी इसी शहर के क्लासरूम से अपना सफर शुरू किया और आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे भी अपनी मेहनत और सही दिशा के साथ इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, जेन-जी और जेन-अल्फा बहुत स्मार्ट हैं। इन्हें सही दिशा दिखानी है, ये अपने आप मंजिल तक पहुंच जाएंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय में किताब के विमोचन के दौरान शुभांशु शुक्ला ने कहा कि लखनऊ लौटकर युवा पीढ़ी से संवाद करना उनके लिए खास अनुभव है। बच्चों को यह समझना जरूरी है कि भारत खासकर अंतरिक्ष क्षेत्र में क्या उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे इन उपलब्धियों और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रमों से परिचित होंगे तो वे भी इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित होंगे और अपने भविष्य को लेकर बड़े लक्ष्य तय करेंगे।

परिवार के साथ पहुंचे पुस्तक महोत्सव

शुभांशु शुक्ला पत्नी, बेटे और माता-पिता के साथ गोमती पुस्तक महोत्सव पहुंचे। यहां उनकी किताब ‘द सेकंड ऑर्बिट’ का विमोचन हुआ। पिछले साल वह नासा-इसरो के संयुक्त मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे और एक महीने से अधिक समय तक वहां रहे थे। वापसी के बाद लखनऊ में उनका भव्य स्वागत किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *