PM Modi on Statue of Unity: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (31 अक्टूबर) को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। मोदी एकता नगर (केवड़िया) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया।
#WATCH | Ekta Nagar, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone, inaugurates, and dedicates to the nation various development projects worth over Rs 400 crore in Ekta Nagar. The projects include a sewage and water treatment plant, facade lighting, the… pic.twitter.com/5GJO8NtjnD
— ANI (@ANI) October 31, 2026
इसके बाद उन्होंने रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया।
#WATCH | Ekta Nagar, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi visits Rainforest Ektanagar and Vaman Vriksha Vatika.
The Prime Minister laid the foundation stone, inaugurated, and dedicated to the nation various development projects worth over ₹400 crore in Ekta Nagar.
(Source:… pic.twitter.com/xdILSMBFV0
— ANI (@ANI) October 31, 2026
एकता नगर में 400 करोड़ से होगा विकास
पीएम मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपये ज्यादा की विकास योजनाओं की शुरूआत की। इनमें सीवेज और जल शोधन संयंत्र, प्रकाश व्यवस्था, नर्मदा घाट के विकास, IRCTC होटल और रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल शामिल हैं।
#WATCH | Ekta Nagar, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone, inaugurates, and dedicates to the nation various development projects worth over Rs 400 crore in Ekta Nagar.
(Source: DD News) pic.twitter.com/zdXJY9G6kC
— ANI (@ANI) October 31, 2026
अहमदाबाद–मेहसाणा रोड आठ लेन में अपग्रेड होगी
मोदी लगभग 2,600 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन तक अपग्रेड और मजबूत करने की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक हो जाएगी।
