राजस्थान निकाय चुनाव में BSP ने जीतीं 19 सीटें, मायावती बोलीं- विधानसभा लोकसभा चुनाव में आएगा बेहतर रिजल्ट

राजस्थान निकाय चुनाव में BSP ने जीतीं 19 सीटें, मायावती बोलीं- विधानसभा लोकसभा चुनाव में आएगा बेहतर रिजल्ट

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने मंगलवार (15 सितंबर) को राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस बार BSP ने राजस्थान में 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी उम्मीदवारों को सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में जबरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अंतर से हरा दिया गया, वरना पार्टी का रिजल्ट और भी अच्छा आ सकता था।

मायावती ने कहा- इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी BSP का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। वहां के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

विधानसभा और लोकसभा में जीत की जताई उम्‍मीद

BSP सुप्रीमो ने उम्मीद जताई कि इसी मेहनत के दम पर आगे होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता पार्टी का बेहतर रिजल्ट लाएंगे। इससे पहले उन्‍होंने पोस्‍ट करते हुए कहा था- ओड‍िशा प्रदेश का खासकर पश्चिम और दक्षिण ओड़िशा क्षेत्र के गणपर्व “नूआ खाइ तिहार” के अवसर पर मैं सभी जनसाधारण का प्रकृति से सुख, समृद्धि कामना करने के साथ-साथ सभी को नूआ जुहार करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *