Chandrashekhar का आरोप- मेरी हत्या की साजिश रची गई, उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए

Chandrashekhar का आरोप- मेरी हत्या की साजिश रची गई, उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए

Chandrashekhar: नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची गई। उन्होंने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। एक्स पर उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं। मेरे पास जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या की साजिश से लेकर बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाई जाए। मैं अपने विरोधियों से भी कहना चाहता हूं- मौत तो एक दिन आनी है, मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। अगर मेरी मौत आपके हाथों लिखी होगी तो वह भी हो जाएगी, लेकिन अगर आप अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए और मेरे लोगों ने मुझे ताकत, हिम्मत और मेरा साथ दे दिया, तो याद रखिए, आप जैसे गुंडों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, आज सवाल सिर्फ मेरी सुरक्षा का नहीं है। जब एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और सांसद के साथ दिनदहाड़े पत्थरबाजी की जाए, पेट्रोल-डीजल जैसी ज्वलनशील चीजों से भरी बोतलों के जरिए गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया जाए और आरोपी इतने बेखौफ हों, तो सोचिए इस प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति क्या होगी? मैं अपने साथियों से भी कहना चाहता हूं-डरने की जरूरत नहीं है। संघर्ष जारी रहेगा। मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। बीते दिनों सांसद चंद्रशेखर गोंडा में व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे कि बाराबंकी में टोल प्लाजा के पास उनका काफिला रोक लिया गया था। इस दौरान उनके समर्थकों से पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *