राहुल गांधी बोले- मोदी विदेशी मदद से PM बने, भाजपा बोली- राहुल विदेशी ताकतों के हाथों…

राहुल गांधी बोले- मोदी विदेशी मदद से PM बने, भाजपा बोली- राहुल विदेशी ताकतों के हाथों...

Rahul Gandhi Targeted PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार (02 नवंबर) को सोशल मीडिया X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और उन्हीं की मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं। वहीं, भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है।

इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोलकाता में रैली की। यहां उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता लाना चाहती हैं। इसके लिए राहुल गांधी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राहुल गांधी की पूरी पोस्ट

राहुल गांधी बोले- मोदी विदेशी मदद से PM बने, भाजपा बोली- राहुल विदेशी ताकतों के हाथों...

नितिन नवीन ने कहा– राहुल विदेशी ताकतों के टूलकिट

कोलकाता में नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी उन ताकतों की एक टूलकिट हैं, जिन्होंने नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों में अशांति पैदा की। वह उन ताकतों का नेतृत्व कर रहे हैं, जो पूरे देश में अराजकता लाना चाहता है। उनके पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस के पूरी तरह खत्म होने के लिए वही जिम्मेदार होंगे। बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल यहां आए थे और उन्होंने ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ बात की थी। अब वे दोनों एक ही मंच साझा कर रहे हैं।

अगर कांग्रेस और राहुल गांधी ने चुनावी हार से सबक लिया होता तो वे इलेक्शन कमीशन पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगाते। अगर आपको चुनाव प्रक्रिया से कोई दिक्कत है तो आप केरल और तमिलनाडु में सवाल क्यों नहीं उठा रहे, जहां आप या आपके सहयोगी जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *