Lucknow: हिट एंड रन का वीडियो वायरल, यश ठाकुर बने शाहनवाज ने कार से युवती को मारी टक्कर

Lucknow: हिट एंड रन का वीडियो वायरल, यश ठाकुर बने शाहनवाज ने कार से युवती को मारी टक्कर

Lucknow: राजधानी में बुधवार सुबह एक युवक ने युवती पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की तीन टीमें गठित की और दोपहर में आरोपित को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। लखनऊ में सुबह करीब छह बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान एक युवक ने युवती को कार से टक्कर मार दी। वहां पर स्कूटी से पहुंची युवती ने कार के अंदर यश ठाकुर बने शाहनवाज को किसी और युवती से साथ देखा तो उसका पारा चढ़ गया। उसने शाहनवाज से बात करने का प्रयास किया तो ‍उसने कोई बात नहीं सुनी। युवती ने इसके बाद कार के सामने आकर वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और बोनट पर लटकी युवती को गिराकर उसके पांव पर कार वाहन को चढ़ाकर भाग निकला। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती आज सुबह चाय पीने आई। कुछ देर बाद उसका पुरुष मित्र शाहनवाज दूसरी युवती के साथ वहां आता है। इसके बाद बवाल बढ़ा और युवक के साथ युवती दूसरे को देखकर उसने आपत्ति की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला ऐसा है कि लड़की और लड़का दोस्त थे, लेकिन लड़की को पता चला कि लड़का मुस्लिम है और उसने अपनी पहचान छिपाई है। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र की इस घटना में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती का प्रेमी दूसरी कार में लड़की को लेकर जा रहा था। उसे देखकर उसने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया तो चढ़ा कर भाग गया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने युवती पर कार चढ़ाने वाले युवक शाहनवाज को पकड़ने के साथ उसकी कार भी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती को आरोपी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि शाहनवाज ने यश ठाकुर नाम बताकर उसको दोस्ती के जाल में फंसाया। पुलिस के मुताबिक, शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, युवती की ओर से शाहनवाज पर लव जिहाद का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। आरोप की पुलिस जांच में पुष्टि होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *