Ram Mandir Case: टिन्नू के घर से कार-बुलेट बरामद, सपा बोली- मुजरिमों को बचा रही BJP

Ram Mandir Case: टिन्नू के घर से कार-बुलेट बरामद, सपा बोली- मुजरिमों को बचा रही BJP

UP News: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच मामले को सुनेगी। इससे पहले, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने रविवार देर रात जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई है। इससे पहले 13 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने SIT से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी।

समीक्षा के लिए एक्‍सपर्ट कमेटी बनाने की मांग

दरअसल, चढ़ावा चोरी से जुड़ी चार अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं। इनमें जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है।

वहीं, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज अफसोस है कि राम मंदिर में चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी हुई है। यह करोड़ों की चोरी है।भाजपा के लोग असल मुजरिमों को बचाना चाहते हैं।

रविवार रात भेजा गया जेल  

इधर, चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ और उसके भतीजे मनीष से अर्टिगा कार, बुलेट और कैश मिला है। जमीन से जुड़े कागजात भी मिले हैं। टिन्नू और मनीष को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। 39 घंटे पूरे होने के बाद रविवार रात 11 बजे दोनों को फिर जेल भेज दिया गया।

टिन्नू, राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- भाजपा मुजरिमों को बचाना चाह रही

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर कहा- आज अफसोस है कि राम मंदिर में चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी हुई है। यह करोड़ों की चोरी है। इसमें पैसा और जमीनों की चोरी हुई है। यह पूरे देश के करोड़ों लोगों का सवाल है। भाजपा ने जो ट्रस्ट बनाया था वे इसके अभिरक्षक थे। भाजपा के लोग असल मुजरिमों को बचाना चाहते हैं।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होगा

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले- सरकार डरी हुई

केंद्रीय मंत्री बोले- विपक्ष उस बात को सदन में न उठाए, जिसकी जांच विचाराधीन

मंत्री संजय निषाद बोले- सरकार जवाब देने के लिए तैयार, अपराधियों को सजा दी जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *