यूपी चुनाव आयोग ने कहा था- शुक्र है राम ने अल्पसंख्यक को नहीं मारा, अब मांगी माफी

यूपी चुनाव आयोग ने कहा था- शुक्र है राम ने अल्पसंख्यक को नहीं मारा, अब मांगी माफी

UP News: उत्‍तर प्रदेश चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा था- ‘शुक्र है कि राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा। वरना सांप्रदायिक होने का इल्जाम भी लगता।’ सोशल मीडिया पर आयोग की काफी किरकरी हुई थी। अब 24 घंटे बाद आयोग ने अपने बयान पर माफी मांग ली है।

आयोग वोटर लिस्ट में ‘राम ने यादव को मारा’ जैसे अजीबोगरीब नाम को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने आरोपों पर पलटवार कर रहा था। संजय सिंह ने राजेश यादव नाम के शख्स का वीडियो ‘X’ पर पोस्ट करते हुए चुनाव अयोग पर सवाल उठाए थे।

संजय सिंह ने पूछा था सवाल

आप नेता ने पूछा था- ज्ञानेश कुमार जी आखिर राम ने यादव को ही क्यों मारा? राम ने किसी सिंह, पाठक, अस्थाना, शर्मा, राय, बिष्ट को क्यों नही मारा? आपका कंप्यूटर घोर जातिवादी है क्या? क्या आप किसी पार्टी का एजेंडा चला रहे हैं?

आयोग ने मंगलवार को ‘X’ पर लिखा- पिछली पोस्ट में जिस तरह की भाषा और शब्दों का इस्तेमाल हुआ, वह हमारे पद को शोभा नहीं देता। हम माफी मांगते हैं। अब से इस केवल मर्यादित बातें ही पोस्ट की जाएंगी।

यूपी चुनाव आयोग ने कहा था– ‘राम ने शर्मा को भी मारा‘

यूपी चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम की गड़बड़ी पर जातीय एंगल ढूंढने पर ‘आप’ सांसद संजय सिंह पर पलटवार किया था। आयोग ने रविवार आधी रात 12:24 बजे ‘X’ पर कहा- एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम ‘राम ने शर्मा को मारा’ भी है। कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है। शुक्र है कि राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्जाम भी लगता।

यूपी चुनाव आयोग ने कहा था- शुक्र है राम ने अल्पसंख्यक को नहीं मारा, अब मांगी माफी

आप सांसद ने जो वीडियो पोस्ट किया था, वो देखिए

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वोटर लिस्ट में ‘राम ने यादव को मारा’ नाम होने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने राजेश यादव नाम के शख्स का वीडियो ‘X’ पर पोस्ट करते हुए चुनाव अयोग से पूछा था- ज्ञानेश कुमार जी आखिर राम ने यादव को ही क्यों मारा? राम ने किसी सिंह, पाठक, अस्थाना, शर्मा, राय, बिष्ट को क्यों नही मारा? आपका कंप्यूटर घोर जातिवादी है क्या? क्या आप किसी पार्टी का एजेंडा चला रहे हैं?

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मांगी माफी

मंत्री बीएल वर्मा बोले– SIR से फर्जी वोट हटेंगे

मुरादाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने SIR को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR पहली बार नहीं हो रहा है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल इसके खिलाफ अभियान इसलिए चला रहे हैं, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

यूपी चुनाव आयोग ने कहा था- शुक्र है राम ने अल्पसंख्यक को नहीं मारा, अब मांगी माफी

उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार जनता को गुमराह कर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, जैसे कांग्रेस हमेशा सत्ता में रहेगी। ऐसा संभव नहीं है।

बृजभूषण बोले– राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस 100वां चुनाव भी हारेगी

गोंडा में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। पंजाब ने देश को कई गुरु, भगत सिंह, उधम सिंह जैसे क्रांतिकारी और देशभक्त दिए, लेकिन आज वहां नशे की समस्या व्यापक हो गई है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आपके नेतृत्व में 99 चुनाव हार चुके हैं, 100वां भी लड़ लें, यह भी हार जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *