अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत, 13.2 ओवर में हासिल किया 199 रन का लक्ष्‍य

अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत, 13.2 ओवर में हासिल किया 199 रन का लक्ष्‍य

IND vs NZ 3rd T20I 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही जीत ली है।

अभिषेक ने 35 बॉल पर टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। दोनों के बीच 43 बॉल पर 133 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। भारत ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक है।

भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 6 ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 118 रन बना लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे।

अभिषेक के शतक से भारत ने 3-0 से सीरीज जीती

भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वैभव सूर्यवंशी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों ओवरऑल 11वां टी-20 शतक लगा दिया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। भारत ने लक्ष्य का पीछा इतनी तेजी से किया कि मुकाबला एकतरफा हो गया। टीम ने 40 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *