रिद्धिमा में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

रिद्धिमा में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

Bareilly News: एसआरएमएस रिद्धिमा ‘ए सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स’ में आयोजित तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का रविवार को समापन हुआ। थिएटर विशेषज्ञ एवं निर्देशक राघव जोशी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों को दो टीमों में विभाजित कर दो नाटकों का मंचन किया गया। पहली प्रस्तुति मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘कफ़न’ पर आधारित थी, जबकि दूसरी प्रस्तुति फणीश्वरनाथ रेणु की प्रसिद्ध कहानी ‘पंचलाइट’ पर आधारित रही।

रिद्धिमा में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

दोनों नाटकों के माध्यम से प्रतिभागियों ने पिछले दो दिनों में सीखे गए अभिनय कौशल, संवाद अदायगी और मंचीय बारीकियों का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर चेयरमैन सर, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार एवं डॉ. रीता शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिनय क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें रंगमंच की व्यावहारिक बारीकियों से परिचित कराना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *