Pahalgam Attack Anniversary: आतंकियों को भारतीय सेना का कड़ा संदेश- कुछ सीमाएं कभी नहीं लांघी जानी चाहिए

Pahalgam Attack Anniversary: आतंकियों को भारतीय सेना का कड़ा संदेश- कुछ सीमाएं कभी नहीं लांघी जानी चाहिए

Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम हमले की बरसी से एक दिन पहले भारतीय सेना का बड़ा बयान सामने आया है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। इस पर भारतीय सेना ने लिखा, ‘जब इंसानियत की सीमाएं लांघ जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। न्याय मिल गया है। भारत एकजुट है।’ इसके साथ ही सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का लोगो शेयर करते हुए फोटो पर लिखा, ‘ कुछ सीमाएं कभी नहीं लांघी जानी चाहिए। भारत कभी भूलता नहीं है।’

जब भारतीय सेना ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर

मालूम हो कि पिछले साल 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में हमला कर कई निर्दोष लोगों की जान ली थी। भारतीय सेना ने ये पोस्ट उस सैन्य कार्रवाई को लेकर की है, जिसे पहलगाम हमला का बदला लेने के लिए सैन्य कार्रवाई की गई। इसे Operation Sindoor नाम दिया गया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाते हुए सटीक हमले किए थे।

आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना

इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। सेना ने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें कई नागरिकों की मौत हुई थी।

भारत के खिलाफ रची जा रही थी साजिश

सेना के अनुसार, हमले पूरी तरह केंद्रित तरीके से किए गए थे। इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल उन आतंकी ठिकानों को खत्म करना था, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की साजिश रची जा रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *