Lucknow में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में सीएम योगी ने विपक्षियों को घेरा

Lucknow में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में सीएम योगी ने विपक्षियों को घेरा

Jan Aakrosh Mahila Padyatra in Lucknow: महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई। आधी आबादी के हक़ की लड़ाई के लिए यह पदयात्रा आयोजित हुई। सीएम योगी की अगुवाई में ये मार्च लखनऊ में कालीदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास से शुरू हुई और विधान भवन के पास जाकर खत्म। योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक के साथ साथ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हैं। साथ में महिला आयोग की अध्यक्ष और आयोग की पूरी टीम मार्च में शामिल है।

बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हो रही हैं। लखनऊ के लगभग सभी वार्ड से महिलाओं की इस मार्च में भागीदारी हो रही है। यह मार्च महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की घेराबंदी के लिए हो रहा है। संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला जा रहा है।

कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिकसीएम योगी

मार्च में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक है। मोदीजी ने महिला विरोधी छवि समाप्त करने के लिए विकल्प दिया लेकिन इन दलों ने उसका दुरुपयोग किया। महिला विरोधी आंदोलन के खिलाफ देश की महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नए संशोधन को बाधित करने के खिलाफ देशभर में आक्रोश रैली निकल रही है। उसी क्रम में आज यूपी में भी कांग्रेस, सपा समेत इंडी गठबंधन का विरोध करने के लिए मातृशक्ति का प्रदर्शन किया गया। सभी बहनों का मैं अभिनंदन करता हूं। प्रदेश का एक-एक बच्चा आधी आबादी के जायज मांग के समर्थन में खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *