न्यूरो डाइवर्स बच्चों के लिए लखनऊ में नई उम्मीद, ‘Mind Rise Centre’ का शुभारंभ

न्यूरो डाइवर्स बच्चों के लिए लखनऊ में नई उम्मीद, ‘Mind Rise Centre’ का शुभारंभ
  • अब एक ही छत के नीचे आधुनिक थेरेपी की सुविधा

  • ऑटिज्म व एडीएचडी से जूझ रहे बच्चों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल

Lucknow News: न्यूरो डाइवर्स बच्चों के समग्र विकास और उन्हें आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राजधानी लखनऊ को एक नई सौगात मिली है। गोमती नगर में ‘माइंड राइज चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ का शुभारंभ किया गया है। Swasthyodaya OPC Pvt. Ltd. के अंतर्गत संचालित इस केंद्र में ऑटिज्म, एडीएचडी (ADHD), ग्लोबल डेवलपमेंटल डिले, सेरेब्रल पाल्सी सहित विभिन्न न्यूरो डेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स से प्रभावित बच्चों के लिए विशेषज्ञ थेरेपी और परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सेंटर हेड पारितोष गुप्ता ने बताया कि प्रदेश, खासकर लखनऊ में न्यूरो डाइवर्स बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि विशेषज्ञ थेरेपी सेवाएं देने वाले केंद्र अपेक्षाकृत कम हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र की स्थापना की गई है, ताकि अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

अनुभवी टीम प्रदान करेगी सेवाएं

पारितोष गुप्‍ता ने बताया कि केंद्र में अनुभवी प्रोफेशनल थेरेपिस्ट की टीम स्पीच थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी और स्पेशल एजुकेशन जैसी सेवाएं प्रदान करेगी। उपचार के साथ-साथ बच्चों के संपूर्ण मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

न्यूरो डाइवर्स बच्चों के लिए लखनऊ में नई उम्मीद, ‘Mind Rise Centre’ का शुभारंभ

केंद्र के निदेशक दिव्यांशु कुमार ने बताया कि जटिल मामलों में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सलाह भी आवश्यक होती है। इसी उद्देश्य से अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था Omni Health Care Services के सहयोग से केंद्र में विदेशी विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी दिया जाएगा

वहीं, प्रबंध निदेशक डॉ. प्रीति कुरील ने बताया कि समय-समय पर लेजर थेरेपी, हाइड्रो थेरेपी, हिप्पो थेरेपी और एप्लाइड बिहेवियर एनालिसिस (ABA) जैसी आधुनिक उपचार पद्धतियों पर आधारित विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। नई तकनीकों और विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से बच्चों के विकास में बेहतर और अपेक्षाकृत तेज़ परिणाम प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर पहचान, उचित थेरेपी और निरंतर प्रशिक्षण से न्यूरो डाइवर्स बच्चों के विकास में उल्लेखनीय सुधार संभव है। ऐसे में यह केंद्र राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *