यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर नजर, पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर नजर, पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (26 सितंबर) को दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस दौरै पर उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिरोजाबाद के ओडीओपी ग्लासवर्क से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की।

मुख्यमंत्री योगी का दिल्ली दौरा ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन से जुड़ी गतिविधियां लगातार चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी भेंट की। जेपी नड्डा से उन्होंने यूपी के विकास कार्यों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

पहले भी मुलाकात करते रहे हैं सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी दिल्ली दौरों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को दिल्ली पहुंचे।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास पर दोनों नेताओं की बैठक के दौरान राज्यसभा चुनाव समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी की चुनावी तैयारियों और आगे की रणनीति को लेकर भी बातचीत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *