Lucknow News: यूपी की सियासत में होर्डिंग जंग फिर शुरू हो गई है। शनिवार को सपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगी जिसमें एयरपोर्ट घोटाला की बात कही गई । होर्डिंग के सबसे ऊपर लिखा गया उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट घोटाला, करोड़ों खर्च छह एयरपोर्ट बंद, यह कैसा विकास?’ होर्डिंग सपा नेता हल्लू राम सुंदर यादव ने लगवाई। मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग में यूपी में निर्माण हुए सात एयरपोर्ट का विवरण लिखा गया। होर्डिंग के सबसे ऊपर लिखा गया उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट घोटाला करोड़ों खर्च 6 एयरपोर्ट बंद यह कैसा विकास। उसके बाद लिखा गया आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा 2021 के बाद शुरू हुए 7 एयरपोर्ट में से 6 पर उड़ाने बंद।
कुल ऐयरपोर्ट और उनकी लागत
होर्डिंग में दर्शाया गया कि अयोध्या , कुशीनगर , आजमगढ़ ,अलीगढ़ , मुरादाबाद , चित्रकूट और श्रावस्ती में साल 2021 से लेकर 23 तक एयरपोर्ट के निर्माण हुए। इनमें से 6 एयरपोर्ट पर उड़ाने बंद हैं सिर्फ अयोध्या में चालू है। इन सभी एयरपोर्ट के आगे इनकी निर्माण की कीमत लिखी गई । अयोध्या रुपए 240 करोड़ , कुशीनगर रुपए 170 करोड़, आजमगढ़ रुपए 140 करोड़, अलीगढ़ रुपए 100+ करोड़ , मुरादाबाद रुपए 120 करोड़ , चित्रकूट रुपए 160 करोड़ , और श्रावस्ती रुपए 170 करोड़। सभी एयरपोर्ट का खर्च कुल ₹1110 करोड़ बताया गया।
RTI से हुआ खुलासा का दावा
होर्डिंग में यह दावा किया गया कि आरटीआई से खुलासा हुआ है कि 7 में एयरपोर्ट में से सिर्फ अयोध्या पर ही उड़ान जारी है । 6 एयरपोर्ट पर करोड़ों खर्च के बाद भी उड़ाने बंद है। लिखा गया ‘ना यात्रियों की सुविधा न क्षेत्र का विकास । यह विकास नहीं जनता के साथ धोखा है’। सपा नेता हल्लू राम सुंदर यादव ने कहां की उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। सरकार दावा करती है कि उसने 7 एयरपोर्ट बनवाया मगर सच यह है कि इसमें से सिर्फ एक ही चालू है। इन्होंने निर्माण के दौरान घोटाले के भी आरोप लगाए । मांग किया कि सभी 7 एयरपोर्ट का सरकार जनता को हिसाब दे और आम जनता की सुविधा के लिए तत्काल शुरू किया जाए।
