चुनाव आयोग ने किया SIR के तीसरे फेज का ऐलान, हरियाणा-उत्तराखंड समेत 19 राज्य-UT शामिल

चुनाव आयोग ने किया SIR के तीसरे फेज का ऐलान, हरियाणा-उत्तराखंड समेत 19 राज्य-UT शामिल

SIR Phase 3 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज का ऐलान किया है। इस फेज के तहत हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

SIR के तीसरे फेज के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तीनों बचे हुए राज्यों में खराब मौसम और जनगणना के कारण SIR के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा SIR

आयोग ने बताया कि एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसमें कवर हो जाएगा। आयोग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फ से ढके क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि, मतदाता सूची के तीसरे चरण में दिल्ली को शामिल किया जाएगा, जहां 7 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

दूसरे चरण में 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में हुआ SIR

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का दूसरा चरण नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 04 नवंबर, 2025 से किया गया था। इस चरण में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एसआईआर किया गया। इनमें से चुनावी राज्य तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल थे। जबकि, SIR के पहले चरण में सिर्फ बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *