Azamgarh: जनपद में इन दिनों एक नई वैचारिक क्रांति की सुगबुगाहट है। समाजवादी विचारधारा के प्रति गहरी निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति श्रद्धा रखने वाले युवा और ऊर्जावान नेता दिनेश कुमार यादव अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ‘समाजवाद और संविधान’ पर आधारित कार्यशालाओं की एक बड़ी श्रृंखला आयोजित करने जा रहे हैं। उनका मानना है कि समाजवाद स्वतंत्रता सेनानियों का एक पवित्र संकल्प है और भारत का संविधान उस लक्ष्य को हासिल करने का न केवल साधन है, बल्कि अपने आप में संपूर्ण साध्य है। इन्ही मूल्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए वे अब युवाओं, छात्रों और वंचितों के बीच जागरूकता की अलख जगाएंगे। आजमगढ़ के ग्रामीण अंचलों से लेकर कस्बों तक समाज का हर वर्ग दिनेश कुमार यादव से एक आत्मीय जुड़ाव महसूस करता है। किसी के लिए वे सेवाभावी ‘डॉक्टर साहब’ हैं, तो किसी के लिए वे एक बड़े भाई की तरह संकट के समय खड़े नजर आते हैं। युवाओं के लिए वे प्रेरणा का स्रोत हैं, तो समाज के उपेक्षित और गरीब तबके के लिए एक मजबूत संबल। उनकी लोकप्रियता का मूल आधार उनकी सादगी और जनता के प्रति पूर्ण समर्पण है, जो उन्हें क्षेत्र के अन्य व्यक्तित्वों से विशिष्ट बनाता है।

हवलदार यादव के भतीजे हैं दिनेश कुमार यादव
दिनेश कुमार यादव आजमगढ़ के कद्दावर समाजवादी नेता और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के भतीजे हैं। वर्तमान में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में अत्यंत सक्रिय दिनेश पूर्व में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी सेवा में थे। एक सुरक्षित भविष्य और सरकारी नौकरी के बावजूद, उनके भीतर समाज के लिए कुछ बड़ा करने की तड़प हमेशा बनी रही। अंततः, वर्ष 2021 में उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और सरकारी नौकरी छोड़कर पूर्णकालिक रूप से सामाजिक और राजनीतिक जीवन की राह चुनी। उनका मानना है कि नौकरी व्यक्ति का भला कर सकती है, लेकिन राजनीति समाज में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। दिनेश कुमार यादव का मुख्य उद्देश्य संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और समाजवादी विचारधारा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली ये कार्यशालाएं न केवल संविधान के प्रति श्रद्धा बढ़ाएंगी, बल्कि समाज के हर वंचित वर्ग को यह अहसास कराएंगी कि उनकी लड़ाई लड़ने वाला और उनके हकों की बात करने वाला एक नेतृत्व आज उनके बीच खड़ा है।

