Lucknow: दीक्षांत समारोह में दिव्यांगजनों को 466 उपाधियां मिलना उनके सार्थक प्रयास का परिणाम

Lucknow: दीक्षांत समारोह में दिव्यांगजनों को 466 उपाधियां मिलना उनके सार्थक प्रयास का परिणाम
  • डॉ.  शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि का 13वां दीक्षान्त समारोह संपन्न

Lucknow: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षान्त समारोह में 1921 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 956 छात्राएं और 965 छात्र शामिल हैं। 17 शोध उपाधियां भी प्रदान की गईं। समारोह में कुल 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को 156 पदक प्रदान किए गए। इनमें 76 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदकों की बात करें तो 32 छात्राओं को 41 स्वर्ण पदक तथा 25 छात्रों को 35 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल 57 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिले। रजत पदकों में 22 छात्राओं को 24 रजत पदक तथा 14 छात्रों को 16 रजत पदक प्रदान किए गए। कुल 36 विद्यार्थियों को रजत पदक मिले। इसी तरह 24 छात्राओं को 26 कांस्य पदक तथा 13 छात्रों को 14 कांस्य पदक प्रदान किए गए। कुल 37 विद्यार्थियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 78 छात्राओं को 91 पदक और 52 छात्रों को 65 पदक प्रदान किए गए।

Lucknow: दीक्षांत समारोह में दिव्यांगजनों को 466 उपाधियां मिलना उनके सार्थक प्रयास का परिणाम

Lucknow: दीक्षांत समारोह में दिव्यांगजनों को 466 उपाधियां मिलना उनके सार्थक प्रयास का परिणाम

Lucknow: दीक्षांत समारोह में दिव्यांगजनों को 466 उपाधियां मिलना उनके सार्थक प्रयास का परिणाम

 

इस प्रकार कुल 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को 156 पदकों से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह की विशेष उपलब्धि दिव्यांग विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कुल 27 दिव्यांग विद्यार्थियों ने 45 पदक हासिल किए। इनमें 13 दिव्यांग छात्राएं और 14 दिव्यांग छात्र शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने 22 स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जिनमें 10 छात्राएं और 12 छात्र शामिल रहे। इसके अलावा एक रजत पदक एक छात्र को तथा चार कांस्य पदक प्रदान किए गए, जिनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति संजय सिंह द्वारा प्रदेश के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप और सांसद राज्यसभा सी सदानंदन मास्टर की उपस्थिति में किया गया।  प्रदेश के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पदक/उपाधि वितरित की गयीं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में दिव्यांग विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रभावी प्रयासों का प्रमाण बनी। पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Lucknow: दीक्षांत समारोह में दिव्यांगजनों को 466 उपाधियां मिलना उनके सार्थक प्रयास का परिणाम

Lucknow: दीक्षांत समारोह में दिव्यांगजनों को 466 उपाधियां मिलना उनके सार्थक प्रयास का परिणाम

Lucknow: दीक्षांत समारोह में दिव्यांगजनों को 466 उपाधियां मिलना उनके सार्थक प्रयास का परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *