New Rules From 1st August 2026: आज से बदल रहे कई बड़े नियम, जानिए इनके बारे में

New Rules From 1st August 2026: आज से बदल रहे कई बड़े नियम, जानिए इनके बारे में

New Rules From 1st August 2026: हर महीने की पहली तारीख से कुछ बदलाव जरूर हो जाते हैं। इसी क्रम में आज यानी एक अगस्त 2026 से भी कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं आज यानी एक अगस्त से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं…अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?

रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे

  • एक अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए नया टोकन आधारित सिस्टम लागू करने जा रहा है।

  • इसका उद्देश्य आरक्षण काउंटरों पर भीड़ कम करना और टिकट बुकिंग को अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनाना है।

  • नए नियम के तहत टोकन जारी करने का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के अनुरूप रहेगा।

  • एसी तत्काल के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से सुबह 9 बजे और नॉन एसी के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक टोकन मिलेंगे।

  • इसके बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।

ITR भरने में देरी हुई है? आपको भारी पड़ सकता है

  • दरअसल, वित्त वर्ष से जुड़ा इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर समय पर दाखिल नहीं करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

  • वित्तीय वर्ष के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, लेकिन जो लोग इस तारीख तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं।

  • उन्हें आज यानी 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरने पर आय के आधार पर भारी जुर्माना देना होगा।

बैंकिंग शुल्क और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव!

  • आज यानी अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज, सर्विस फीस में बदलाव कर सकते हैं।

  • हालांकि, ये नियम सभी बैंकों पर लागू नहीं होते हैं। इसलिए इसके लिए अपने बैंक से संपर्क करें।

C-KYC 2.0 लागू किए जाने की तैयारी

  • देश के बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ग्राहक सत्यापन को सुरक्षित बनाने के लिए ‘सेंट्रल नो योर कस्टमर’ यानी सीकेवाईसी 2.O सिस्टम लागू किया जा रहा है।

  • C-KYC तहत ग्राहकों को 14 अंकों का एक यूनिक C-KYC नंबर मिलेगा।

  • C-KYC का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपको हर बैंक, बीमा कंपनी या म्यूचुअल फंड में अलग-अलग KYC डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी।

  • इस नए सिस्टम का उद्देश्य ग्राहकों की KYC प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है।

घटे LPG सिलेंडर के दाम

  • आज यानी 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें कम हो गई हैं।

  • समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में कमर्शियल सिलिंडर के दाम 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये घटाए गए हैं।

  • ऐसे में अब नई दरें लागू होने के बाद कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2872.50 रुपये हो गई है।

  • वहीं, सूत्रों के मुताबिक घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *