UP News: योगी सरकार का आदेश, 15 जनवरी को होगा मकर संक्राति का अवकाश

UP News: योगी सरकार का आदेश, 15 जनवरी को होगा मकर संक्राति का अवकाश

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति का अवकाश अब 15 जनवरी को घोषित कर दिया है। पहले सरकार ने 14 जनवरी, 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसकी जगह 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

पहले जारी अवकाश सूची के अनुसार, 14 जनवरी को केवल निर्बंधित अवकाश था, यानी कर्मचारी चाहें तो छुट्टी ले सकते थे। यह जानकारी 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में दी गई थी। बाद में सरकार ने इस पर दोबारा विचार किया और तय किया कि मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए, इसलिए अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को छुट्टी दी जाएगी।

स्‍कूल-बैंक और सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

नए आदेश के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश रहेगा, यानी इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।

UP News: योगी सरकार का आदेश, 15 जनवरी को होगा मकर संक्राति का अवकाश

यूपी में अब 25 की जगह 26 सार्वजनिक अवकाश

मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद साल 2026 में 26 राजकीय अवकाश हो जाएंगे। पहले 25 सार्वजनिक अवकाश थे। अब मकर संक्रांति की छुट्टी भी घोषित होने के बाद निर्बंधित (ऑप्शनल) अवकाश 31 बचेंगे। गणतंत्र दिवस और होलिका दहन सोमवार पड़ रहे हैं, इनसे पहले शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से दफ्तरों में लगातार 3-3 दिन छुटि्टयां रहेंगी।

UP News: योगी सरकार का आदेश, 15 जनवरी को होगा मकर संक्राति का अवकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *