राहुल गांधी का आरोप- PM मोदी मेरा फोन टैप करा रहे, आमने-सामने बहस करें, तो मोदी PM नहीं रहेंगे

राहुल गांधी का आरोप- PM मोदी मेरा फोन टैप करा रहे, आमने-सामने बहस करें, तो मोदी PM नहीं रहेंगे

Rahul Gandhi Targeted PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनका फोन टैप करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने इंस्टाग्राम पर ‘ऑस्क मी’ सेशन में मोबाइल दिखाते हुए कहा, विदेशी फंडिंग के सबूत यहां है। पीएम जानते हैं कि वह मेरा फोन टैप करा रहे हैं।

उन्होंने फिर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आमने-सामने की बातचीत के बाद मोदी पीएम पद पर नहीं रहेंगे। पिछले 12 दिन में यह सातवीं बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है।

राहुल ने 6 साल में फोन टैपिंग के 4 आरोप लगाए

23 जुलाई 2021: राहुल ने आरोप लगाया कि पेगासस के जरिए उनके फोन की निगरानी की गई।

1 जून 2023: कैलिफोर्निया में कहा- मेरा आईफोन टैप हो रहा है। फोन देखकर बोले, हैलो मिस्टर मोदी।

31 अक्टूबर 2023: विपक्षी नेताओं को जासूसी की कोशिश का अलर्ट मिला। राहुल बोले- फोन जितना टैप करना है कर लें, डरता नहीं हूं।

11 नवंबर, 2026: इंस्टाग्राम के ऑस्क मी सेशन में कहा-सबूत यहां है। पीएम जानते हैं कि वह मेरा फोन टैप करा रहे हैं।

यूजर ने पूछा– किसको विदेश से मदद मिल रही है, आपको या मोदी को?

यूजर का सवाल: मोदी कहते हैं कि आपको विदेश से मदद मिल रही है, जबकि आप कहते हैं कि मोदी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। इन दोनों दावों के समर्थन में सबूत कहां हैं?

राहुल का जवाब: उनके फोन में ही सभी आरोपों के सबूत हैं। वन-ऑन-वन डिबेट से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। राहुल ने यह भी कहा कि ऐसी कई दूसरी जानकारियां उनके पास हैं, जिनके बारे में उन्हें पता है और जो उनके फोन में मौजूद हैं।

यूजर का सवाल: भाजपा कह रही है कि बहस संसद में होनी चाहिए, फिर वे पब्लिक डिबेट पर क्यों अड़े हैं?

राहुल का जवाब: संसद में कई मुद्दों पर बोलने की कोशिश की, लेकिन मेरा माइक बंद कर दिया जाता है। मुझे किसान कानून, वोट चोरी, सावरकर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एप्स्टीन से जुड़े मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया। मैं संसद में होने वाली भाषणबाजी नहीं, बल्कि पीएम मोदी के साथ आमने-सामने की बहस चाहता हूं। एक टेबल के एक तरफ नरेंद्र मोदी हों और दूसरी तरफ मैं। वे मुझ पर आरोप लगाएं और मैं उन पर। भाजपा अडाणी और मोहन भागवत को जज बनाना चाहती है, तो उन्हें इससे भी कोई दिक्कत नहीं है। मैं गारंटी देता हूं कि आमने-सामने बहस के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।

यूजर ने पूछा: उन्हें PM मोदी के साथ और किन मुद्दों पर बहस करनी चाहिए?

राहुल का जवाब: दिल्ली के प्रदूषण और वन-टू-वन बहस की चुनौती पर। दिल्ली का AQI या बहस का न्योता, मोदी इनमें से किसे ज्यादा नजरअंदाज करेंगे। अगर मोदी बहस के लिए आते हैं, तो उन्हें अपने एयर चैंबर से बाहर निकलकर आम लोगों की तरह सांस लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बहस में मोदी को इन दोनों मुद्दों पर बात करने का मौका मिलेगा।

भाजपा ने कहा– राहुल संसद में बहस से भागते हैं

भाजपा नेताओं ने गांधी की चुनौती का मजाक उड़ाया है। आरोप लगाया है कि वह संसद में बहस से भागते रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जहां गांधी प्रधानमंत्री से बहस के लिए जगह चुनने को कह रहे हैं, वहीं संसद में पहले से ही एक जगह मौजूद है और उन्होंने उनसे लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कुछ गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *