UP News: JPNIC की बदहाली देख भड़के अखिलेश, बोले- भाजपा को माफ नहीं…

UP News: JPNIC की बदहाली देख भड़के अखिलेश, बोले- भाजपा को माफ नहीं...

UP News: पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर को 9 साल बाद बुधवार को खोला गया। इसकी बदहाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सपा प्रमुख ने जेपीएनआईसी की बदहाली पर भाजपा पर निशाना साथा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए भाजपा की नीतियां और उनकी सोच पर कड़े सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपाइयों की ठहरी हुई सोच पर सिर्फ काई जमती है या जंग लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ आजादी के आंदोलन में शहीदों के खिलाफ उपनिवेशवादियों की मुखबरी करने वालों का इतिहास हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों का विरोधी रहा है, तो दूसरी तरफ भाजपाइयों का पुरातनपंथी और तंग नजरिया आज आधुनिकता व प्रगति का विरोध कर रहा है। सपा प्रमुख ने लिखा कि भाजपा और उनके संगी-साथियों को न तो इतिहास की पीढ़ियां माफ करेंगी और न ही भविष्य की पीढ़ियां, जबकि वर्तमान पीढ़ी के वे पहले से ही गुनाहगार हैं। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘भाजपा खत्म’ लिखकर सत्तारूढ़ दल के प्रति अपना कड़ा राजनीतिक विरोध दर्ज कराया। बता दें कि हाल ही में सीएम योगी ने जेपीएनआईसी को प्राइवेट कंपनियों को लीज पर देने का आदेश दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *