UP News: विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख गायब!

UP News: विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख गायब!

UP News: यूपी में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसकी चपेट में अब भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और चायल विधायक पूजा पाल भी आ गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जालसाजों ने उनके बैंक खाते से करीब 1.55 लाख रुपये निकाल लिए। रकम कई बार में यूपीआई के जरिए निकाली गई। मामले में विधायक पूजा पाल की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है। पूजा पाल के मुताबिक, धूमनगंज स्थित यूबीआई शाखा में उनका बैंक खाता है। आरोप है कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके खाते से कई बार यूपीआई के माध्यम से रकम निकाली गई। विधायक को 14 सितंबर को इस अनधिकृत लेनदेन की जानकारी हुई। बैंक खाते की जांच कराने पर करीब 1.55 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

तहरीर में आशंका जताई गई है कि उनके iPhone में किसी तरह अनधिकृत तरीके से प्रवेश किया गया। इसके बाद उनकी जानकारी और अनुमति के बिना UPI के जरिए बैंक खाते से पैसे निकाले गए। विधायक ने मोबाइल में मौजूद निजी और महत्वपूर्ण डेटा के अनधिकृत एक्सेस या लीक होने की आशंका भी जताई है। पुलिस अब मोबाइल फोन, यूपीआई और बैंकिंग सुविधा में संभावित अनधिकृत पहुंच की जांच कर रही है। धूमनगंज पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद ली है। जांच के दौरान 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच हुए सभी यूपीआई लेनदेन, यूटीआर नंबर और ट्रांजेक्शन आईडी को खंगाला जा रहा है। पुलिस संदिग्ध व्यक्ति, डिवाइस और यूपीआई आईडी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *