प्रचंड गर्मी की चपेट में UP, कई जिलों में पड़ रही गर्म हवा और लू के थपेड़े की मार   

प्रचंड गर्मी की चपेट में UP, कई जिलों में पड़ रही गर्म हवा और लू के थपेड़े की मार   

UP News: उत्तर प्रदेश में बुधवार को बुंदेलखंड इलाके के साथ ही कई अन्य जिले गर्म हवा और लू के थपेड़ों की चपेट में रहे। बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा और देश में तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और लू से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा बढेगा। फिलहाल, अगले दो दिनों तक इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

गुरुवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया गया है। बुधवार को बांदा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं वहीं 43.7 डिग्री के साथ प्रयागराज प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और पश्चिमी यूपी, तराई आदि में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट के संकेत हैं।

इन जिलों में लू

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी व आस पास के क्षेत्र।

24 और 25 अप्रैल को लखनऊ में चलेगी लू

राजधानी में बुधवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। झुलसा देने वाली धूप के साथ दिन में पछुआ हवाओं ने आग में घी का काम किया। अधिकतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में फिलहाल तीन दिन तक तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। 24 व 25 अप्रैल को राजधानी में लू चलने की चेतावनी है। इसके बाद 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ने और थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *