Miss Universe 2025: मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक ही पहुंचीं

Miss Universe 2025: मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक ही पहुंचीं

Miss Universe 2025: मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नाडेंज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीत लिया है। बीते साल की मिस यूनिवर्स रहीं डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर ने अपने हाथों से फातिमा बोश के सर पर ताज सजाया। वहीं, भारत से मणिका विश्वकर्मा ने भी इस आयोजन में शिरकत की थीं, जिन्होंने टॉप 30 में अपनी जगह पक्की कर ली थी, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।

मिस यूनिवर्स में दूसरा स्थान थाइलैंड की प्रवनीर सिंह ने हासिल किया। तीसरा स्थान वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली ने हासिल किया है। वहीं फिलीपींस की आतिसा मनालो चौथे और कोट दी’वोआर की ओलिविया यासे पांचवे स्थान पर रहीं।

कौन हैं फातिमा बोश फर्नाडेंज?

मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनने वाली फातिमा बोश वही प्रतियोगी हैं, जिन्होंने सैश सेरेमनी के दौरान हुई विवादित घटना में अपनी स्पष्ट और मजबूत राय रखकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय मिस यूनिवर्स थाईलैंड के डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल ने उन्हें ‘डम्बहेड’ कहकर अपमानित किया था, जिसका फातिमा ने खुलकर विरोध किया। हालात बिगड़ने पर जब डायरेक्टर ने सुरक्षा कर्मियों को बुलाया, तो माहौल मिसबिहेवियर जैसा हो गया और इसके खिलाफ सभी कंटेस्टेंट्स एकजुट होकर सैश सेरेमनी से बाहर चली गईं।

मिस मेक्सिको यूनिवर्स फातिमा बोश से सवाल

मिस मेक्सिको फातिमा बोश से पूछा गया- “आपके नजरिए से, 2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियां हैं, और मिस यूनिवर्स के खिताब का उपयोग कर आप दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान कैसे बनाएगी?”

जवाब में फातिमा ने कहा- “मैं अपनी आवाज का इस्तेमाल दूसरों के लिए करूंगी, हम यहां, बात करने, बदलाव करने और सब हासिल करने के लिए हैं। हम महिलाएं हैं और बहादुर हैं और वो हैं, जो इतिहास रचते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *