बिजनौर में बाढ़, हाईवे बंद; सड़कों पर चली नाव; आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिजनौर में बाढ़, हाईवे बंद; सड़कों पर चली नाव; आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP News: उत्‍तर प्रदेश में सोमवार तड़के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी-मिर्जापुर सहित 10 शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में तड़के 3 बजे से ही रुक-रुक कर फुहारें पड़ रही हैं। कानपुर में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

वाराणसी में भारी बारिश के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भीगते हुए भक्तों लंबी कतारें दिखाई दीं। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर-सीतापुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

प्रदेश में 10 नदियां उफान पर

उधर, पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी 6 गांवों में घुस गया। सड़कों पर नाव चल रही है। 5 दिनों से गंगा नदी का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर बह रहा है। बैरिकेडिंग लगाकर हाईवे के कुछ हिस्से को बंद कर दिया है।

इसी हाईवे पर रविवार को पांडवनगर चौकी के पास बाढ़ में एक एंबुलेंस फंस गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एंबुलेंस लादकर निकाला। फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी 3-4 गांवों में घुस गया। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। घाट किनारे बने 50-60 छोटे मंदिरों में पानी भर गया।

4-5 दिन होती रहेगी बारिश

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ पर सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब यूपी की ओर खिसक आया है। इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी मानसूनी हवाओं ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को तेज कर दिया है। अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे यूपी में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया।

भारी बारिश

सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया।

हल्की बारिश

मथुरा, आगरा, मैनपुरी, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *