महिला पहलवान यौन शोषण केस में बरी हुए बृजभूषण सिंह, बोले- मेरे लिए खुशी का दिन

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बरी हुए बृजभूषण सिंह, बोले- मेरे लिए खुशी का दिन

Brij Bhushan Sharan Singh News: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार (03 जुलाई) को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में बीजेपी नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। सुनवाई के दौरान कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद रहे।

02 जुलाई 2026 को दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामला जनवरी, 2023 में सामने आया था। तब से लेकर अब तक कुल 1133 दिनों में 127 सुनवाई हुईं। फैसला एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार ने सुनाया। बृजभूषण 20 जुलाई 2023 से नियमित जमानत पर थे। 10 मई 2024 को अदालत ने दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय किए थे, जिसके बाद ट्रायल शुरू हुआ था।

बृजभूषण सिंह बोले- मेरे लिए खुशी का दिन है

फैसले के बाद बृजभूषण का पहला बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा- “जज ने ये कहा कि बृजभूषण और विनोद तोमर आप लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है। मैंने पहले कहा था कि अगर कोई आरोप साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मेरे लिए खुशी का दिन है। कोर्ट की कॉपी मिलने के बाद आगे कहूंगा। विधायक बेटा और दामाद हैं। सब आए हैं।”

नाबालिग पहलवान ने वापस ले लिए थे आरोप

दरअसल, मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। छह खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। एक नाबालिग पहलवान ने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली और बयान बदल दिया। आरोप तय करने पर सुनवाई के दौरान बृजभूषण सिंह ने कहा था कि मामला ‘झूठा और प्रेरित’ है।

बृजभूषण पर 6 महिला पहलवानों के आरोप

इलाज खर्च के बदले सेक्सुअल फेवर मांगा

बुल्गारिया में वर्ल्ड जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान बृजभूषण ने अकेले बुलाया। टी-शर्ट ऊपर उठाई फिर सांस चेक करने के बहाने छूआ। 2022 में जापान के एक कॉम्पिटिशन में मुझे चोट लग गई। इंडिया लौटने पर बृजभूषण ने मुझे फेडरेशन के ऑफिस बुलाया और इलाज के बदले सेक्सुअल फेवर मांगा।

टी-शर्ट ऊपर खींच दी

बिसकेक में ग्राउंड के मैट पर स्ट्रेचिंग- वार्म अप कर रही थी। जब में मैट पर लेटी हुई थी तो अचानक बृजभूषण ने करीब आकर मेरी टी-शर्ट ऊपर खींच दी और छाती पर हाथ रख दिया। मैं वहां से भागकर बची।

ग्रुप फोटो के दौरान मेरे पीछे हाथ रखा

लखनऊ में चैंपियनशिप में ग्रुप फोटो के दौरान बृजभूषण ने मेरे पीछे कमर के नीचे हाथ रख दिया। मैंने वहां से जाने की कोशिश की तो बृजभूषण ने जोर से कंधा पकड़ लिया। मुझे धमकाया।

पर्सनल सवाल पूछे, कंधा पकड़कर खींचा

कर्नाटक में मेडल सेरेमनी के दौरान बृजभूषण ने पर्सनल सवाल पूछे। फोटो खिंचवाने के लिए कंधे से पकड़कर जबरदस्ती मुझे अपनी तरफ खींचा। मैंने विरोध किया तो धमकाया।

बेड पर जबरन गले लगाया

मैंने एक कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीता। मुझे बृजभूषण ने बुलाया। मुझे लगा कि शायद बधाई देनी हो। मैं गई तो बृजभूषण ने मुझे अपने बेड की तरफ बुलाया। बिना परमिशन के मुझे जबरन गले लगा लिया। सेक्सुअल फेवर के बदले मुझे सप्लीमेंट दिलाने की बात कही।

छाती-पेट पर हाथ रखा

मंगोलिया में बृजभूषण ने मुझे अपनी डिनर टेबल पर बुलाया। वहां मेरी छाती पर हाथ रख दिया। उसने 3-4 बार ऐसा किया। एक बार मैं अलग सोफे पर बैठी थी। बृजभूषण करीब आया और मेरे हाथ, घुटने, जांघ और कंधे को गलत तरीके से छूने लगा। मैच हारी तो बृजभूषण ने 15-20 सेकेंड तक कसकर गले लगाया। जकार्ता में मेडल जीतने के बाद गले लगाकर मेरी छाती पर हाथ रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *