BJP UP: मथुरा में भाजपा का महामंथन: नितिन नवीन, योगी और दोनों डिप्टी सीएम होंगे शामिल

BJP UP: मथुरा में भाजपा का महामंथन: नितिन नवीन, योगी और दोनों डिप्टी सीएम होंगे शामिल

BJP UP: भाजपा सोमवार से मथुरा में दो दिन तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों और देश के बदलते सियासी घटनाक्रम पर चिंतन करेगी। दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

चिंतन शिविर में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी तथा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को आएंगे। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी गहन मंथन होगा ताकि चुनाव की राह आसान की जा सके।

इसके अलावा बूथ स्तर पर सक्रियता, शक्ति केंद्रों, मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क साधने और अलग-अलग वर्गों से भी जुड़ने की रणनीति तय होगी। इसके अलाव नए मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं के साथ जुड़ाव पर खास फोकस रहेगा। इसके अलाव विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति भी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *