Sonam Wangchuk: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां बीते 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस अपने साथ अस्पताल लेकर गई है। बता दें कि भूख हड़ताल की वजह से सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो रही थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल गई। इसके अलावा पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को भी हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी थी। इस दौरान संसद का मानसून सत्र भी होना है। माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर धरना दे रहे लोगों को हटाया जा सकता है।
VIDEO | Chaos at Jantar Mantar, where activist Sonam Wangchuk is on indefinite hunger strike since last 20 days, amid heavy police deployment.#JantarMantar #SonamWangchuk
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ZcNLoHHd2W
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
दिल्ली पुलिस ने जंतर–मंतर खाली करने को कहा
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार और सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने अधिकतम संयम बरतते हुए स्थिति को सुरक्षित रूप से संभाला। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्वक जल्द से जल्द स्थान खाली कर दें।”
As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of Sh. Sonam Wangchuk, he has been shifted to the hospital for essential medical care.
While complying with the orders of Hon’ble High Court the protestors tried to create…— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 18, 2026
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती वांगचुक
बता दें कि बीते 20 दिनों से सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी, जिसे लेकर हाई कोर्ट ने लगातार जांच के आदेश भी दिए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हाई कोर्ट के आदेशों के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा था।
