Akhilesh Yadav: हरे और लाल रंग मिलकर सपा का झंडा बन जाएंगे

Akhilesh Yadav: हरे और लाल रंग मिलकर सपा का झंडा बन जाएंगे

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए एक वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि जब हरे और लाल रंगे मिलेंगे तो वो सपा का झंडा बन जाएंगे। हरा रंग हरियाणी का और लाल रंग क्रांति का। दोनों मिलकर सत्ता बदल देंगे। ये सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। किसानों से सिर्फ वोट लिए जाते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने एक युवा को राज्यसभा भेजा जा है। समाजवादी पार्टी ने उद्योग जगत से जुड़ने के लिए एक उद्योगपति को राज्यसभा भेजा जा है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि उद्योग कैसे लगें यह भी सोच होनी चाहिए। वहीं, अखिलेश यादव ने बृज भूषण शरण सिंह पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें तय करना पड़ेगा, हरा गमछा और लाल गमछा डाल लें।

चुनावों में वोट चोरी और बेईमानी तो लंबे समय से चल रही

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों में वोट चोरी और बेईमानी तो लंबे समय से चल रही है। 2022 के चुनाव में हमने देखा कि समाजवादी पार्टी समर्थकों के बड़ी संख्या में वोट काट दिए गए। अब जब बेईमानी की खबरें अखबारों में छपने लगीं, तब लोगों को समझ में आ रहा है कि वोट चोरी और चुनाव में घोटाला हो रहा है। नोएडा में अभी भी फर्जी वोट बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट चोरी की जिस तरह से खबरें आ रही हैं, उसका स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट को पश्चिम बंगाल और बिहार में दोबारा चुनाव कराना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 2024 में भाजपा को हराया है। 2027 में भाजपा का सफाया कर देंगे। भाजपा पूंजीपतियों के लिए काम करती है और धन्नासेठों की पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *