LPG Cylinder Price वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई। कमर्शियल सिलेंडर का रेट घटने से रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकान वालों को सीधा फायदा होगा। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में अब ₹2,728 रुपये में मिलेगा। पहले इसका रेट ₹2,930 था।
क्या घरेलू रसोई गैस के दाम भी घटेंगे?
सूत्रों के मुताबिक घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उपभोक्ताओं को पहले की ही दरों पर सिलेंडर मिलेगा। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है।
