Lucknow: केई इंडस्ट्रीज़ ने इलेक्ट्रिशियनों का किया सम्मान

Lucknow: केई इंडस्ट्रीज़ ने इलेक्ट्रिशियनों का किया सम्मान

Lucknow: भारत की अग्रणी वायर एवं केबल निर्माता कंपनी केई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (KEI Wires and Cables) ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिशियन प्रोत्साहन योजना ‘जोड़े दिलों के तार 2.0’ के अंतर्गत लखनऊ शाखा के क्वालिफायर इलेक्ट्रिशियनों को वाशिंग मशीन,स्मार्ट फोन, गैस स्टोव, ड्रिल मशीन आदि देकर भव्य सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिशियन एवं कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट हेड संजय राय, रिटेल हेड सुनील चौधरी एवं ब्रांच हेड नीरज श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रिशियन साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि केई इंडस्ट्रीज़ की सफलता में इलेक्ट्रिशियनों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कंपनी की विकास यात्रा, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता एवं ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने में इलेक्ट्रिशियन समुदाय की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर कंपनी की ओर से दिनेश शुक्ला, रौनक सिंह, रजत श्रीवास्तव, प्रिंसजीत सिंह, विजय गोंड, अमित शुक्ला, अंकुर कपूर और दीपक कुमार सहित कंपनी मुख्यालय से आए सभी सम्मानित सेल्स ऑफिसर्स भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *