Mayawati ने फिर छेड़ा अलग प्रदेश का मुद्दा, बोलीं- न जाने कब पूरा होगा सपना

Mayawati ने फिर छेड़ा अलग प्रदेश का मुद्दा, बोलीं- न जाने कब पूरा होगा सपना

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ। इसकी रूपरेखा और बुनियादी कार्य बसपा की सरकार में ही शुरू हो गए थे। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग से बेंच व उनके लिए अलग प्रदेश बनाने का सपना न जाने कब पूरा होगा?

बसपा सुप्रीमो ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि जेवर एयरपोर्ट के कार्य में उस समय केंद्र में रही कांग्रेस सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो गया होता। वहीं, समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार का ज्यादातर समय प्रदेश की गरीबी व पिछड़ेपन आदि को दूर करने की जगह बसपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को निष्क्रिय करने में बीता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *