Middle East War: मिडिल ईस्ट की जंग का आज 31वां दिन है। हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ना अमेरिका-इजराइल रुक रहा है और ना ही ईरान। दोनों के हमले और घातक होते जा रहे हैं। US-इजराइल के हमले के पलटवार में ईरान ने भी हमले तेज कर दिए हैं। मिडिल ईस्ट में फंसे या वहां कार्यरत भारतीय भी इसका शिकार हो रहे हैं। अब कुवैत के बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है।
बिजली–पानी संयंत्र को भारी नुकसान
कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि रविवार शाम को कुवैत पर ईरानी हमले के तहत, एक बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट स्थित एक सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया, जिसकी वजह से एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने बताया कि हमले में बिजली-पानी संयत्र को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
इजराइल की तेहरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक, 120 बम गिराने दावा
वहीं, आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट की जंग एक महीना पूरा होने के साथ ही और भीषण होती जा रही है। इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान पर 120 से ज्यादा बम गिराए हैं। ये बम ईरान में उन जगहों को निशाना बनाकर गिराए गए हैं जिनका इस्तेमाल हथियारों की रिचर्स, डेवलेपमेंट और प्रोडक्शन के लिए किया जा रहा था। इन हमलों के बाद तेहरान में कई जगहों पर धमाके की आवाज़ें सुनी गई हैं, साथ ही आग के गोले भी उठे हैं।

