Lohri 2026 का सेलिब्रेशन, ‘वीर जारा’ से ‘पटियाला हाउस’ तक में देखिए लोहड़ी के त्योहार की रौनक

Lohri 2026 का सेलिब्रेशन, 'वीर जारा' से 'पटियाला हाउस' तक में देखिए लोहड़ी के त्योहार की रौनक

Lohri 2026: लोहड़ी, पंजाब और हरियाणा का प्रसिद्ध त्योहार है। इसमें गीतों का बड़ा महत्व है। इसमें लोग लोकगीत के साथ नृत्य करके इस पर्व को मनाते हैं। मंगलवार (13 जनवरी) को लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। लोहड़ी की लोकप्रियता के चलते है यह त्योहार अब देश के करीब हर एक हिस्से में भी मनाया जाता है। यह त्योहार, दरअसल शरद ऋतु के खत्म होने और गर्मी के आगमन का प्रतीक है। कई फिल्मों में भी इस त्योहार की झलक देखने को मिली है। चलिए जानते हैं, उन फिल्‍मों के नाम…

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995)

शाहरुख खान और काजोल अभिनीत इस फिल्म में भी यह त्योहार दिखाया गया है। सन् 1995 में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में लोहड़ी का सीन इंटरवल के बाद आता है, जब सभी परिवार वाले आग के चारों ओर बैठकर गाना गाते हैं।

Lohri 2026 का सेलिब्रेशन, 'वीर जारा' से 'पटियाला हाउस' तक में देखिए लोहड़ी के त्योहार की रौनक

वीर जारा (2004)

साल 2004 में आई फिल्म ‘वीर-जारा’ के शुरुआती सीन में लोहड़ी के पर्व की झलक है। उस सीन में जब शाहरुख खान, प्रीति जिंटा को गांव लेकर पहुंचते है तो वहां पर लोहड़ी का पारंपरिक उत्सव दिखाया गया है, इस फिल्म में गीत भी है ‘लो आ गई लोहड़ी वे’।

Lohri 2026 का सेलिब्रेशन, 'वीर जारा' से 'पटियाला हाउस' तक में देखिए लोहड़ी के त्योहार की रौनक

यमला पगला दीवाना (2011)

साल 2011 में आई धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में भी लोहड़ी का जश्न दिखा है, इस फिल्म में एक गाना है, जहां सब लोहड़ी मनाते हुए दिख रहे हैं। देओल परिवार साथ में त्योहार मनाते दिखा है।

Lohri 2026 का सेलिब्रेशन, 'वीर जारा' से 'पटियाला हाउस' तक में देखिए लोहड़ी के त्योहार की रौनक

पटियाला हाउस (2011)

साल 2011 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘पटियाला हाउस’ में भी लोहड़ी का जश्न दिखा है। यह सीन फिल्म के शुरुआत में ही आता है, जब पूरा परिवार इस त्यौहार को एक साथ सेलिब्रेट कर रहा होता है।

Lohri 2026 का सेलिब्रेशन, 'वीर जारा' से 'पटियाला हाउस' तक में देखिए लोहड़ी के त्योहार की रौनक

सन ऑफ सरदार (2012)

अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में भी इस त्योहार की झलक दिखी है। साल 2012 में आई इस फिल्म में अजय देवगन जब अपने गांव लौटते हैं तो सभी रंगीन ड्रेस में भांगड़ा कर रहे होते हैं।

Lohri 2026 का सेलिब्रेशन, 'वीर जारा' से 'पटियाला हाउस' तक में देखिए लोहड़ी के त्योहार की रौनक

गुड न्‍यूज (2019)

साल 2019 में फिल्‍म गुड न्यूज रिलीज हुई थी, जिसमें आधुनिक अंदाज में त्योहार की खुशी, परिवार और मस्ती को दिखाया गया है। राज मेहता निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। ‘लाल घाघरा’ गाना लोहड़ी मनाते हुए फिल्माया गया है।

Lohri 2026 का सेलिब्रेशन, 'वीर जारा' से 'पटियाला हाउस' तक में देखिए लोहड़ी के त्योहार की रौनक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *