WPL 2026 Full Schedule: महिला प्रीमियर लीग यानी WPL के चौथे सीजन को लेकर 27 नवंबर को मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया था। वहीं WPL के चौथे सीजन को लेकर पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल भारत की मेजबानी में सात फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है, जिसके चलते WPL के चौथे सीजन को पहले कराने का फैसला लिया गया है। आगामी सीजन की शुरुआत जहां नौ जनवरी से होगी तो वहीं फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को खेला जाएगा।
28 दिन तक में खेले जाएंगे कुल 22 मुकाबले
WPL 2026 सीजन का आगाज 9 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगी। 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी मैचों का आयोजन 2 वेन्यू पर किया जाएगा जिसमें टूर्नामेंट के पहले 11 मैच नवी मुंबई के स्टेडियम में होंगे तो वहीं फाइनल सहित बाकी के 11 मैच वडोदरा के स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इस दौरान 2 दिन ऐसे होंगे जिसमें डबल हेडर मुकाबले भी होंगे, जिसमें 10 जनवरी और 17 जनवरी को ऐसा देखने को मिलेगा। इसके अलावा बाकी सभी दिन एक-एक मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज के मुकाबले जहां एक फरवरी को खत्म हो जाएंगे तो वहीं तीन फरवरी एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 5 फरवरी गुरुवार के दिन फाइनल मुकाबला होगा।
यहां पर देखिए WPL 2026 का पूरा शेड्यूल
-
9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जाएंट्स (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम)
-
19 जनवरी: गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
3 फरवरी: एलिमिनेटर (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)
-
5 फरवरी: फाइनल (वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम)

