UP Ka Mausam: धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून

UP Ka Mausam: धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम हो गई है. दिन भर कभी बादल तो कभी धूप का आँख मिचौली का खेल देखने को मिल रहा है. वहीं बारिश की वजह से प्रदेश की नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा. 27 जुलाई के बाद बारिश में फिर से तेजी देखने को मिलेगी. उत्तर प्रदेश में आज 24 जुलाई को भी बादलों की आवाजाही का दौर बना हुआ हैं. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वांचल दोनों संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार जताए हैं. नोएडा से गोरखपुर तक 51 जिलों में आज एक या दो जगहों पर  गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं. हालांकि इन जिलों में कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा और उमस भरी गर्मी हो सकती है.

यूपी के 51 जिलों में बूंदाबांदी के आसार

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुज़फ़्फरनगर, बागपत, शामली सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सँभल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर में गरज-चमक के साथ एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी होगी.

वहीं गोंडा, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, संत कबीर नगर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, झांसी महोबा, बांदा, चित्रकूट और ललितपुर में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इन जिलों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा.

27 जुलाई से फिर होगी झमाझम बारिश

यूपी में अगले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में  बने कम दबाव के क्षेत्र के कमज़ोर होने से मानसूनी गतिविधियां कम हुई हैं. लेकिन, 27 जुलाई के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा और पूर्वांचल के ज़्यादातर जिलों में झमाझम बारिश होगी. 28 जुलाई को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर भारी बारिश होगी तो वहीं पूर्वांचल में लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *