रणवीर सिंह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प

रणवीर सिंह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प

Ranveer Singh Visits Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बप्पा का आशीर्वाद लेकर आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

रणवीर ने बप्पा को धन्यवाद दिया

न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है यहां आकर। जो पिछला साल गुजरा है, मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा, बप्पा की कृपा से। तो यहां आए हैं उनके दर्शन करने, उनको धन्यवाद कहने और उनका आशीर्वाद लेने, आगे के सफर के लिए, जीवन के सफर के लिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर, मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर हजार बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं। आशा है कि इसके चलते बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर रहेगा। बस, धन्यवाद। जय गणेश। जय गणेश।”

17 अक्‍टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्‍प अभियान

‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत लोग अलग-अलग तरह की सेवा का संकल्प ले सकते हैं।

सेवा संकल्प अभियान क्या है?

  • पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर अभियान शुरू हुआ।
  • सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
  • अभियान का मकसद लोगों को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कामों से जोड़ना है।
  • रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • स्कूलों और सार्वजनिक जगहों पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
  • अभियान में युवा और कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए हिस्सा ले रहे हैं।

आलिया और रणबीर भी अभियान से जुड़े हैं

रणवीर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी कल इस अभियान से जुड़े हैं। दोनों ने 20 स्कूलों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है। गुरुवार को आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

साथ ही आलिया ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना की भी तारीफ की। उन्होंने इसे समाज के लिए कुछ करने और मिलकर काम करने की सोच बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *