यूपी के सभी शहरों में बारिश का अलर्ट, बाराबंकी में दीवार गिरने से दो स्‍कूली बच्‍चों की मौत

यूपी के सभी शहरों में बारिश का अलर्ट, बाराबंकी में दीवार गिरने से दो स्‍कूली बच्‍चों की मौत

UP News: उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार सुबह से लखनऊ, सहारनपुर और मेरठ सहित 10 शहरों में बारिश हो रही है। वाराणसी और सड़कों पर पानी भर गया है। प्रयगाराज में बारिश के चलते 8वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 35 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं।

बाराबंकी में मदरसे में पढ़ने जा रहे पांच बच्चों पर बारिश के चलते जर्जर दीवार गिर गई। पांचों बच्चे मलबे में दब गए। हादसे में भाई (7) औ बहन (14) की मौत हो गई। तीन बच्चों को ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया।

बारिश से नदियां उफान पर

इधर, लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 33 गांव और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। हाईवे के ऊपर से पानी बह रहा है। डीएम अंकुर लाठर नाव से गांवों में पहुंचीं और ग्रामीणों से बाढ़ की जानकारी ली।

बलिया में तीन मकान सरयू नदी में समा गए हैं। एक हफ्ते में अब तक 27 घर नदी में समा चुके हैं। लखीमपुर में सड़कों पर मगरमच्छ दौड़ता नजर आया। सांप रसेल वाइपर भी घर में घुस गया। विन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। 40 से 50 छोटे मंदिरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब गया है।

75 जिलों में बारिश का अलर्ट

आज प्रदेश के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें 39 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 72 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 69.3 मिमी बारिश बांदा में हुई। प्रदेश में 1 जून से अब तक 25% कम बारिश हुई है।

पिछले 48 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में मकान गिरने से 6, बाराबंकी में दीवार गिरने से 2, सहारनपुर में दीवार गिरने से 1, मिर्जापुर में गड्ढे में डूबने से 2 और बिजली गिरने से एक युवक की जान गई है।

4-5 दिन बारिश के आसार

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी सिस्टम अब यूपी के ऊपर एक्टिव हो गया है। यह दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रहा है। इस वजह से कई चक्रवात सक्रिय हो गए हैं। गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं पहुंच गईं हैं। इसके असर से अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

भारी बारिश

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, इटावा, औरैया, कन्नौज, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर (भदोही)।

मध्यम बारिश

बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली।

हल्की बारिश

पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *