Lawrence Bishnoi Gang ने आमिर खान को दी ‘सांसें दबा देने’ वाली धमकी

Lawrence Bishnoi Gang ने आमिर खान को दी ‘सांसें दबा देने’ वाली धमकी

Lawrence Bishnoi Gang: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी गई है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसे कथित तौर पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने शेयर किया है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताते हैं. पोस्ट में इन लोगों ने कहा कि आमिर खान जैसे लोग हमारे देश में ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं, जो हमारी संस्कृति के खिलाफ है. हम इस आदमी को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और जल्द ही उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे. यह सनातन धर्म और देश के खिलाफ है.

पुलिस कर रही वेरिफाई

हालांकि सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस को अब तक आमिर खान या उनकी टीम से कोई शिकायत नहीं आई है. पुलिस को भी मीडिया से फेसबुक और वॉइस नोट के ज़रिए कथित धमकी की जानकारी मिली है जिसे वे वेरीफाई कर रहे हैं. आमिर ख़ान की ओर से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जा सकता है. काला हिरण शिकार केस को लेकर लॉरेंस बिश्नोई का सलमान खान के साथ लगातार विवाद चल रहा है. इस बीच अब बिश्नोई गैंग की ओर से पहली बार आमिर खान को धमकी दी गई है.

आमिर खान की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट और ऑडियो क्लिप में आमिर खान की तीसरी शादी को लव जिहाद बताया गया है. लिखा गया कि हम अपने भाइयों, बहनों और देशवासियों से वादा करते हैं कि जो कोई भी ऐसी शर्मनाक हरकत को बढ़ावा देगा, उससे हम अपने तरीके से निपटेंगे. जो लोग स्टारडम के नाम पर इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनकी सांसें दबा देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *