जन्मदिन पर CM Yogi ने बच्चों को बांटी मिठाई, औषधि वन में लगाया कपूर का पौधा

जन्मदिन पर CM Yogi ने बच्चों को बांटी मिठाई, औषधि वन में लगाया कपूर का पौधा

UP News: सूबे के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार (05 जून) को अपने जन्मदिन और पर्यावरण दिवस के मौके पर राजधानी में औषधि वन की स्थापना की। कुकरैल रेंज में स्थापित किए गए महर्षि चरक औषधि वन में नीम, अर्जुन, अशोक, जामुन समेत दो दर्जन से ज्यादा तरह के औषधीय पौधे लगाए गए। इनकी संख्या 200 से ज्यादा है।

पर्यावरण दिवस पर आज (5 जून को) यूपी में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम योगी ने 5, कालिदास मार्ग पर एक पौधा रोपकर इस अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कुकरैल पहुंचे। वहां अपने साथ औषधि वन की स्थापना करने वाले स्कूली बच्चों को मिठाई बांटी। उन्‍होंने कहा- पिछले 9 साल में 242 करोड़ पौधे यूपी में लगाए गए। हर प्रदेशवासी मां के नाम कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाए। सिटी फॉरेस्ट और गांवों के जंगल को विकसित करे। वन विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ से अधिक नर्सरी तैयार की है।

सीएम योगी ने औषधि वन लगाने वाले स्कूली बच्चों को दी 3 सीख

  • 1- कोई भी प्लास्टिक वेस्ट किसी सार्वजनिक स्थान पर न फेंकें। जलस्रोत, वाटिका, जंगल, किसी उपवन में न फेंकें।
  • 2- जल संरक्षण का प्रयत्न करें। हमारे घर में बरसात का पानी आता है। उस पानी का एक-एक बूंद संरक्षित करें।
  • 3- जो भी खाली जगह है, वहां एक पौधा रोपें। किसी पेड़ को क्षति न पहुंचाएं और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 1 पौधा लगाएं।

मां प्यारी होती हैं, उनके नाम पौधा लगाएं: योगी

सीएम योगी ने कहा कि हम प्रण लें कि इस महत्वपूर्ण आयोजन पर एक पेड़ जरूर लगाएंगे। प्रधानमंत्री ने इसी बात को कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाएं। हर व्यक्ति के लिए अपनी मां बहुत प्यारी होती हैं, उनके नाम पौधे लगाएं। पिछले 9 साल में 242 करोड़ पौधे यूपी में लगाए गए। इस शृंखला को आगे बढ़ाते हुए मैं स्कूली छात्र-छात्राओं से प्लास्टिकमुक्त वातावरण के लिए सजग रहने, अपने अभिभावकों को भी इसके लिए सचेत करने, जलसंरक्षण के लिए व्यापक अभियान का हिस्सा बनने और बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान से जुड़ने का आह्वान करता हूं।

उन्‍होंने कहा कि हर प्रदेशवासी मां के नाम कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाए। सिटी फॉरेस्ट और गांवों के जंगल को विकसित करे। वन विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ से अधिक नर्सरी तैयार की है।

कुकरैल जंगल से की पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत

राज्य सरकार ने एक ही दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने के लिए सभी विभागों और 18 मंडलों को जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 से अधिक स्कूली बच्चों के साथ लखनऊ के कुकरैल जंगल से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *